मुरादाबाद: मझोला पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
लोकसभा चुनाव को मद्देनजर एसएसपी हेमराज मीणा के द्वारा जिले भर में अपराधियों और वारंटी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मझोला पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान दो युवकों विनय,कासिम के पास से दो अवैध तमंचे 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मझोला पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है।