मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया खुलासा अवैध शस्त्र बना रहा एक आरोपी भी मौके गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। अवैध शस्त्र बना रहा एक आरोपी भी मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण तथा कारतूस व खोखा बरामद हुआ है।पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शशि राजन ने बताया कि वो अपने साथी विशाल के साथ अवैध स्मैक व शराब बेचने का काम करता था।