हरदोई: लोनार थाने के बाज़पुर नकटौरा निवासी अनुज की पत्नी पप्पी चलती बाइक से गर्रा नदी में कूदी,पुलिस में तलाश जुटी
Hardoi, Hardoi | Jul 15, 2024 लोनार थाने के बाज़पुर नकटौरा निवासी अनुज रविवार को अपनी पत्नी पप्पी को साथ ले कर सकाहा गांव गया हुआ था। उसके साथ उसके दोनों बच्चे भी थे। सभी सकाहा से लौट रहे थे,उसी बीच गर्रा नदी पुल पर पहुंचते ही उसकी पत्नी पप्पी ने चलती बाइक से नदी में छलांग लगा दी,जिससे डिस बैलेंस होने से अनुज की बाइक पर गिर पड़ी,वह और उसके बच्चे चुटहिल हो गए।