फारबिसगंज: जोगबनी कटिहार रेलखंड पर ईएमयू लोकल ट्रेन परिचालन की मांग तेज।
जोगबनी कटिहार रेलखंड पर ईएमयू लोकल ट्रेन परिचालन की मांग तेज हो गई है। समाजसेवी आर्दश गोयल ने सोमवार को एक बजे पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा जोगबनी कटिहार रेलखंड पर बिजली से चलने वाली ईएमयू लोकल ट्रेन परिचालन शुरू किया जाए ताकी लोगों को इस का लाभ मिल सके। जोगबनी कटिहार रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन की संख्या में बढ़ोतरी की भी जरूरत पर उन्होंने बल दिया।