नागौद: स्थानीय प्रशासन की रोक के बावजूद प्रमुख मार्गों पर सरपट दौड़ रहे डम्फर , वीडियो वायरल होने से चर्चा तेज।
Nagod, Satna | Jun 6, 2026 नागौद मे स्थानीय प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने के बावजूद नगर के अस्पताल चौराहा सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर डम्फरो की आवाजाही लगातार जारी है। रात्रि के समय ऐसे नजारे आए दिन देखने को मिल रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ हैं। नगर वासियो ने इस ओर ध्यान देते हुए स्थानीय प्रशासन से कार्यवाही करने की मांग की हैं।