पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा सुखाई-30: बरेली से बाबतपुर उतरकर प्रयागराज रखाना,
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर शनिवार को भारतीय वायु सेना के सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान ने युद्धाभ्यास किया। बनारस के आसमान में सुखोई ने चक्कर भरे तो एटीसी ने रनवे खाली करा दिया। एयरफोर्स के अधिकारियों की निगरानी में फाइटर प्लेन रनवे पर उतारा गया। बनारस एयरपोर्ट पर पहली बार सुखोई उतरने पर ATC प्रभारी अजय पाठक ने पायलटों का सम्मान किया