मिर्ज़ापुर: गौतम लहौली में झोपड़ी में लगी आग से गृहस्थी का सामान जल गया, गरीब परिवार ने कलेक्ट्रेट में आर्थिक सहायता की गुहार लगाई
देहात कोतवाली क्षेत्र के गौतम लहौली गांव के गरीब परिवार ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। पीड़ित हीरामणि ने बताया कि 9 अप्रैल 2026 को झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर आर्थिक सहायता और आवास दिलाये जाने की गुहार लगाइ है।