टांटोटी: कनेई खुर्द में 11 हजार केवी लाइन टूटने से घरों में दौड़ा करंट, महिला झुलसी, ग्रामीणों ने 3 घंटे तक लगाया जाम
Tantoli, Ajmer | May 30, 2026 कनेई खुर्द में बड़ा हादसा होते-होते टला,यहां 11हजार केवी की विद्युत लाइन टूटकर घरेलू लाइन पर गिर गई,करीब 25 से 30 घरों में हाई वोल्टेज करंट फैल गया।चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया।आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्यावर-केकड़ी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।शनिवार दोपहर 2 बजे तीन घंटे की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम को खोला।