आज शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार, ग्राम पंचायत तालदेवरी के समीर कुमार खूंटे ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर गड़बड़ी को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है कि जिस जगह में आवास पास हुआ है वह छोड़ शासकीय जमीन पर घर बनाया जा रहा है। जोकि गलत है।