नवगछिया: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में विवाद के दौरान हथियार लेकर पहुंचे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बकरी के टकराने को लेकर हुए विवाद में अशोक मंडल हथियार के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद