लवकुशनगर: लवकुशनगर में पति बोला पत्नी से बचाओ, पत्नी ने भी लगाए गंभीर आरोप; सड़क पर पहुंचा पारिवारिक विवाद
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 14, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी का विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। वार्ड क्रमांक-1 निवासी प्रदीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पत्नी रागनी सिंह पर प्रताड़ना, फर्जी शिकायतें करने और जान का खतरा होने के आरोप लगाए हैं। वहीं रागनी सिंह भी पहले एसपी कार्यालय पहुंचकर पति पर मारपीट और आग लगाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।