छिबरामऊ: गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल को रिटायर होने पर फूलमाला पहनाकर दी गई विदाई
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल रामदास ने उत्तर प्रदेश पुलिस को 40 साल 7 महीने का योगदान दिया था जिसके बाद आज वह रिटायर्ड हो गए वहीं प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस अधिकारियों ने फूलमाला पहनकर ढोल नगाड़ों के साथ की विदाई। शुक्रवार की शाम 4:30 बजे जिला एटा के रहने वाले रामदास की विदाई समारोह में कई पुलिसकर्मी भावुक हो गए।