छिबरामऊ: ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल के पैसे वसूलने का आरोप, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा सौरीख थाना क्षेत्र में ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में 29 जनवरी को छात्र-छात्राओं ने प्रैक्टिकल के पैसे वसूलने का शिक्षक पर लगाया था गंभीर आरोप। इसके बाद आज शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों से कहा आरोपी के विरुद्ध हो कार्रवाई की मांग।