गोमिया: पिट्स मॉडर्न स्कूल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का आगाज, अधिकारियों ने दी प्रक्रिया की जानकारी
Gumia, Bokaro | Jun 30, 2026 गोमिया में आज मंगलवार से झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में सुबह 10 बजे पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी एम.डी. आफताब आलम और गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।