कलान: थाना कलान क्षेत्र की युवती घर में रखी ₹50000 नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जिले केकलान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट कलान थाना क्षेत्र के ग्राम गुल्लाह निवासी मुनेन्द्र सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि उसकी पुत्री घर मे रखे सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार की नकदी भी साथ ले गयी है