झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा के विधायक चंपाई सोरेन गुरूवार शाम करीब सवा चार बजे गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग चौक पहुंचे. यहां वे लोगों से मिले. साथ ही उनकी समस्याएं सुनी. इसके अलावा लोगों का हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज लाल बिल्डिंग चौक पहुंचे थे. यहां अपने कार्यकर्ता व समर्थकों से मिले.