कोल: सिकंदरपुर में ट्रैक्टर से कुचले घायल दूसरे व्यक्ति की JN मेडिकल में हुई मौत, रंजिशन ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप
Koil, Aligarh | Jul 3, 2025 सिकंदरपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में 32 वर्षीय बबलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 20 वर्षीय आलोक घायल हो गया। घायल को पुलिस द्वारा जेएन मेडिकल में इलाज के लिए भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया है।