बीना: नगर पालिका की अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम जारी, गांधी चौराहा सहित नगरीय क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण
Bina, Sagar | Jan 7, 2026 नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर करवाई जारी है। जिसको लेकर बुधवार को नगर पालिका की टीम नगर पालिका से गांधी चौराहा महावीर चौक बड़ी बजरिया होते हुए नगर पालिका पहुंची और दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए। वहीं दुकानदारों को हिदायत दी गई कि अगर उन्होंने स्वयं ही अतिक्रमण नहीं हटाया। तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।