कैंपियरगंज: चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुडिला उर्फ मुंडेरा में मंदिर के रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी ने पुजारी को पीट कर किया घायल
चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुडिला उर्फ मुंडेरा में मंदिर के रास्ते के विवाद को लेकर, पड़ोसी ने पुजारी को मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित होकर गोरखपुर महाराजगंज फोरलेन सड़क पर चक्का जाम कर दिए, मौके पर पहुंची पुलिस ने घण्टो मशक्कत के बाद ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया, पुलिस ने इस मामले में सिपाही समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।