कैंपियरगंज: चिलुआताल के बरियारपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया केस
चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत मजनू चौकी के एक गांव बरियारपुर में, जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी हो गई, जिसके बाद कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गई, इस पूरे मामले को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर, मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।