थाना रसूलपुर क्षेत्र नगलार बरी चौराहा के पास घर के बाहर खेल रहे एक पांच वर्षीय बालक विनायक को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बाइक चालक बाइक मौके पर छोड़ भाग गया, उसके बाद बाइक को अपना बताने वाले दो लोग भी आ गये। घायल बालक को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।