मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 284 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के 87 विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान 278 करोड़ 86 लाख रुपये के 85 कार्यों का भूमिपूजन तथा 5 करोड़ 79 लाख रुपये के 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया।