खगौल: दानापुर में गैस सिलेंडर रिसाव से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत,दो बेटियां गंभीर
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी गांव में गैस सिलेंडर रिसाव से हुए हादसे में 42 वर्षीय सरिता देवी की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह करीब 9 बजे मौत हो गई। बताया जाता है कि 10 जून की रात सिलेंडर बदलते समय गैस रिसाव होने से घर में आग लग गई थी और फ्रिज में भी धमाका हुआ था। हादसे में सरिता देवी और उनकी बेटियां प्रीति व कृति गंभीर रूप से झुलस गई थीं। परिजन