चुनार में डाला छठ पूजा को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा बालूघाट स्थित गंगा तट व संतोषी माता मंदिर घाट पर शुक्रवार को साफ सफाई एवं जगह जगह पड़े कूड़े के ढेर को हटवाया गया। पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद के निर्देश पर सफाई निरीक्षक ने सफाई कराई। एसडीएम चुनार राजेश वर्मा ने निरीक्षण किया।