सीकर जिले के जीण माता इलाके में शादी के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बुधवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी रामेश्वर लाल ने कोर्ट में इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज कराया कि उसके बेटे का विवाह झारखंड निवासी सपना के साथ हुआ था। सपना शादी के 7 दिन बाद ही फरार हो गई शिकायत पर पुलिस थे मामले की जांच शुरू कर दी है।