मंदसौर: नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में मंदसौर जिले की अफजलपुर पुलिस को सफलता
मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत 14 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया,8 जून को गुमशुदगी दर्ज होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई थी, निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। मामले की जांच जारी है,