आमला: रामनवमी पर आमला में श्री जन्मोत्सव की धूम, महाआरती और रैली में उमड़ा जनसैलाब
Amla, Betul | Mar 27, 2026 आमला तहसील में 27 मार्च को 1 बजे करीब आमला नगर में रामनवमी पर्व पर श्री राम जन्मोत्सव के द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गया। बस स्टैंड आमला में भगवान श्रीराम की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए है। रैली के दौरान भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियों पर श्रद्धांलूओ ने पुष्प वर्षा कर भक्ति भाव प्रकट किया है।