दाउदनगर थाना की पुलिस ने दाउदनगर शहर के पुराना शहर तकया मुहल्ला से एक अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त मुहल्ले के निवासी गणेश राम को गिरफ्तार किया गया है।उस पर न्यायालय से वारंट निर्गत था।उसे गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।