खगड़िया: देवका बाजार में महिला को चाकू मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य बौरने पंचायत के देवका बाजार में तेगाछी निवासी गिरधर सिंह की पत्नी प्रियंका देवी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात लोगों ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर चौथम पुलिस के एसआई सोनू कुम