भरथना: बकेवर के पेवली गाँव में आग से किसान को हुआ भारी नुकसान, भैंस भी झुलसी
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पेवली अड्डा में मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे को अज्ञात कारणों से भूसे में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में किसान देवी दयाल पुत्र राम भरोसे का भूसा, बाजरे की पूरियां, उपले और अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं पड़ोसी अरुण कुमार पुत्र मिट्ठू लाल की भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।