चंडी: गोपी बिगहा के पास अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Chandi, Nalanda | Oct 16, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा गांव के पास गुरुवार की रात करीब 10 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मृतक की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी अरुण मिस्त्री के पुत्र जोशन कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। वहीं, जख्मी युवक चंडी थाना क्षेत्र के