बालोद: शराब की किल्लत से मदिरा प्रेमियों में नाराजगी, बोले- कोचियों को मिल रही, आम जनता खाली हाथ लौट रही
Balod, Balod | May 14, 2026 बालोद जिले में इन दिनों शराब की कमी से मदिरा प्रेमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। गुरुवार दोपहर 12 बजे बालोद के गंजपारा स्थित शराब दुकान पहुंचे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कोचिया लोगों को आसानी से शराब उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि आम जनता को शराब नहीं मिल पा रही।