पुपरी: नानपुर के गौरा गांव स्थित महारानी स्थान परिसर में दस दिवसीय सीताराम नाम महायज्ञ संकीर्तन शुरू
नानपुर के गौरा गांव स्थित महारानी स्थान परिसर में रविवार को एक बजे दिन में दस दिवसीय सीताराम नाम महायज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर 551 कन्या कुमारी के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। वहीं विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया।