मक्खनपुर थाना पुलिस ने गुरुबार की दोपहर आबकारी अधिनियम के 15 मामलों से जुड़ी 76 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। न्यायालय के आदेश पर गठित टीम, जिसमें वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद शामिल रहे, की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। विनष्टीकरण की पूरी वीडियो ग्राफी कराई गई।