बरौनी: बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत में खेल मंत्री ने काली पूजा का उद्घाटन किया, मंच पर कई प्रतिनिधि मौजूद रहे
बरौनी प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवस पंचायत में आयोजित काली पूजा का बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंच पर कई प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। यह उद्घाटन शनिवार को दिन के चार बजे आयोजित की गई।उद्घाटन के बाद संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की शक्ति की पूजा का यह सबसे सुंदर आयोजन है।