लोहरदगा: लोहरदगा में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, घरों में कैद हुए लोग, बाजारों में सन्नाटा और मजदूरों की बढ़ी मुश्किलें
लोहरदगा जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है, जबकि दोपहर होते-होते हालात और ज्यादा भयावह हो जा रहे हैं। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके बाद शहर से लेकर गांव तक लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।