शहपुरा: राखी देवरी गांव में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से तीन युवक घायल, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के राखी देवरी गांव में मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और हादसे में मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक घायल हो गए घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार रात 10:00 बजे मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन युवक तिनसा टोला से राखी देवरी गांव गए थे उसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए ।