गोपालपुर गोढियारी में सैदपुर–सुकटिया सड़क पर ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार नवम वर्ग का छात्र अंकित कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी बिट्टू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी गोपालपुर से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने ई-रिक्शा जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।