गोरखपुर: लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिला का आज तीसरा दिन, कलेक्ट्रेट परिसर को किले में किया गया तब्दील
जिले की दो लोकसभा सीट गोरखपुर सदर और बांसगांव के लिए प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिला करना शुरू कर दिया है। आज पर्चा दाखिला का तीसरा दिन है और जिला प्रशासन ने पूरे कलेक्ट परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में लिया है। प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा। हर आने जाने वालों की गहनता से जांच की जा रही है।