गोरखपुर: आबकारी विभाग की टीम ने थाना राजघाट के अमरुतानी में दबिश देकर 165 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद
अवैध शराब के निर्माण बिक्री और परिवहन भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज आबकारी विभाग की टीम व थाना राजघाट की संयुक्त टीम द्वारा राजघाट थाना क्षेत्र के अमरूतानी में दबिश दी गई, इसके दौरान तलाशी में 165 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। मौके से 4000 किलो लहन को नष्ट किया गया। सुसंगत धाराओं में तीन मुकदमे भी पंजीकृत किए गए।