गोरखपुर: एक चाकू उर्फ खुखुरी के साथ एक अभियुक्त को गुलरिहा पुलिस ने जंगल डूंगरी नंबर 1 से किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक थाना गुलरिहा की नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर राकेश निषाद को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियुक्त जंगल डुमरी नंबर एक टोला रघुभगत थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। इसके पास से एक चाकू खुखरी बरामद किया गया है, अभियुक्त के ऊपर धारा 4 /25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधि कार्रवाई की गई है।