जैतहरी: जंगली हाथी का फिर तांडव
रातभर फसल, कटहल का पेड़ और मकान तोड़ा,चोई के जंगल में अब भी डटा है हाथी
जैतहरी वन परिक्षेत्र के चोई ग्राम के जंगल में एक जंगली हाथी अब भी मौजूद है। बीती रात हाथी ने सीताराम राठौर की फसल एवं कटहल के पेड़ को नुकसान पहुंचाया, वहीं कंधई टोला में एक मकान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।