सिकंदरा: अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की पहल, सिकंदरा में चौकीदारों को साइकिल, टॉर्च व कंबल वितरित किए गए
सिकंदरा थाना परिसर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरी चौकीदारों को साइकिल, टॉर्च और कंबल का वितरण किया गया। यह पहल क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई। बताया गया कि रात्रि गश्त और समय पर सूचना उपलब्ध करने में चौकीदारों की भूमिका अहम होती है।