बीकानेर: खेजड़ी बचाओ आंदोलन के दौरान पुलिस जाप्ते के बीच कलेक्ट्रेट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर लहराए गए
बिश्नोई महासभा द्वारा गुरुवार को खेजड़ी कटाई के विरोध में बीकानेर बन्द का आह्वान किया गया। बंद को बीकानेर के लोगों का पूरा समर्थन मिला और दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें वही शांतिपूर्ण बंद के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार दोपहर 4 बजे प्रदर्शन के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर लहराए गए। जो की बीकानेर में चर्चा का विषय बना हुआ है।