नौबतपुर: नौबतपुर वार्ड 9 में सड़क पर गिरा पेड़, लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी
नौबतपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 09 में कई दिनों पहले आंधी के दौरान गिरा पेड़ अब तक सड़क पर पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा अब तक पेड़ हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द