धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार और सीएमएचओ के मार्गदर्शन में जिले को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए ट्रांसमिशन आंकलन सर्वेक्षण सर्वे कराया जा रहा है। सीएमएचओ ने बताया कि इसमें शासकीय एवं निजी कुल 91 स्कूलों के पहली और दूसरी कक्षा के 1552 बच्चों का रक्त लेकर फाइलेरिया टेस्ट स्ट्रीप कीट एवं माध्यम जांच किया जा रहा है।