शक बना हत्या की वजह! डॉक्टर परिवार ने रची जेई की ह*त्या की साजिश, महिला डॉक्टर सहित चार गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर लाभ सिंह गुलेरिया के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने महज चार दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि लेडी डॉक्टर से कथित अवैध संबंधों के शक के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने लेडी डॉक्टर, उसके पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई। वही, पुलिस पूरे मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।
Daily Himachal News Dhn24×7 Himachal Pradesh Police Kullu Police Sukhvinder Singh Sukhu Jairam Thakur