सोहागपुर: कल्याणपुर के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर काली नृत्य का अद्भुत रूप दिखा
हनुमान जयंती के अवसर पर कल्याणपुर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार की रात 10 बजे लगभग काली नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक वेशभूषा और सजीव अभिव्यक्ति के साथ कलाकारों ने मां काली का प्रभावशाली रूप प्रस्तुत किया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। नृत्य के दौरान ऊर्जा, भाव और तालमेल का अद्भुत संगम देखने को मिला।