बालोद: जगतरा में कुएं में गिरा तेंदुआ, पाइप के सहारे 6 घंटे से लटका, पानी की तलाश में गांव पहुंचा था, रेस्क्यू की तैयारी
Balod, Balod | May 8, 2026 बालोद जिले में पानी की तलाश में गांव पहुंचा एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। तेंदुआ करीब 6 घंटे से कुएं के भीतर मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा का है।