रामगंजमण्डी: सुकेत में किराना दुकान का शटर तोड़ चोरी, CCTV में कैद हुए चोर; पीड़ित बोला- पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी
रामगंजमंडी में सुकेत कस्बे के वार्ड नंबर 3 स्थित गढ़ बावड़ी के पास एक किराना दुकान में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के गल्ले में रखे करीब 4 से 5 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर पहले शटर का ताला तोड़ते हैं, फिर शटर का एक कोना ऊपर उठाते हुए दिखाई दे रहा है